10 Best places to visit in Bangalore | Bangalore Tourism | बैंगलोर में घूमने के प्रमुख स्थान

आइये देखें बैंगलोर के किसी दस अच्छे स्थान और इस आर्टिकल को पूरा जरुर देखिएगा क्योंकि इस आर्टिकल में पूछे गए प्रश्न का जवाब हमारे इस वेबसाइट के जरिये मिलता है तो आपको मिलता है मौका ढेरों बंपर इनाम जीतने का।
10 Best places to visit in Bangalore | Bangalore Tourism | बैंगलोर में घूमने के प्रमुख स्थान
10 Best places to visit in Bangalore

नंबर -10 एचएल हेरीटेज सेंटर एंड एयरोस्पेस म्यूजियम 

आकाश में उड़ते हुए विमान किसे नहीं अच्छे लगते ? फिर इन्हें अगर पास से देखने को मिल जाए तो कहना ही क्या ! एचएल हेरीटेज सेंटर एंड एयरोस्पेस म्यूजियम एक उत्तम जगह है, एरोप्लेन और हेलीकॉप्टर को पास से देखने का। यहां पर आप एविएशन हिस्ट्री के बारे में भी इंटरेस्टिंग बातें जान पाएंगे।

नंबर -9 जवाहरलाल नेहरू प्लैनेटेरियम 

बेंगलुरू का जवाहरलाल नेहरू प्लैनेटेरियम एक बहुत अच्छा स्थान है ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए। यहां का 3D शो देखकर आप जान पाएंगे कि हमारा ब्रह्मांड कितना विराट है। जवाहरलाल नेहरू प्लैनेटेरियम में हर महीने के पहले संडे को अंतरिक्ष में झांकने का स्पेशल अवसर भी मिलता है।

नंबर -8 नंदीहिल्स 

अगली बारी आती है नंदीहिल्स कि जो बेंगलुरु की सबसे दिलकश जगहों में से एक है। नंदीहिल्स बेंगलुरु से कुछ दूर जरूर है, लेकिन यहां पहुंचने के बाद और कुछ टाइम बिताने के बाद आप अपनी सारी थकान भूल जाएंगे। नंदीहिल्स पहाड़ी पर हर सुबह सनराइज देखने के लिए काफी लोग आते हैं।

नंबर -7 इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन मंदिर कृष्ण जी को समर्पित है। और क्या आप जानते हैं कि बेंगलुरु का इस्कॉन मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है। बेंगलुरु के इस्कॉन मंदिर की नींव 1997 में रखी गई थी। और यहां जाने पर आपको शांति का अहसास मिलेगा।

नंबर -6 इंडियन म्यूजिक एक्सपीरियंस म्यूजियम 

अगर आपको संगीत सुनना अच्छा लगता है तो बेंगलुरु में स्थित इंडियन म्यूजिक एक्सपीरियंस आपको बहुत पसंद आएगा। यह एक अनूठा म्यूजियम है जहां कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट करके पर्दर्शित करके रखे गए हैं। इनमे से कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट आप यहां खुद भी प्ले कर सकते हैं। 

 नंबर -5 टीपू सुल्तान समर पैलेस 

टीपू सुल्तान ने 18वी सदी में मैसूर शहर पर दो दसको तक राज किया था। और वह यहां के समर पैलेस में अपनी गर्मियां व्यतीत करते थे। टीपू सुल्तान के समर पैलेस में टीपू सुल्तान से जुड़ी कई चीजें और पेंटिंग प्रदर्शित करके रखी गई है। जिनको आप यहां देख सकते हैं।

नंबर -4 कबन पार्क 

अगला नंबर आता है काबन पार्क का जो प्राकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग जैसा है। कबन पार्क  में भरपूर हरियाली है, जिस वजह से इसे बेंगलुरु के लंग्स भी कहा जाता है। कबन पार्क  सुबह या शाम को आना बेस्ट रहता है जब आप चिड़ियों की चहचहाहट के बीच यहां सैर कर पाएंगे। 

नंबर -3 बेंगलुरु पैलेस 

बेंगलुरू पैलेस बेंगलुरु का एक आइकोनिक लैंडमार्क है, जिसका निर्माण 19वी सदी में किया गया था। बेंगलुरु पैलेस एक आलीशान महल है, जो आपको घनी सम्राटो के  जीवन शैली से रू-ब-रू कराता है। बेंगलुरु पैलेस के सामने पार्क में म्यूजिकल कंसल्ट शो आयोजित होते रहते हैं। 

नंबर -2  बैनर्घट बायोलॉजिकल पार्क 

बैनर्घट बायोलॉजिकल पार्क आपको मौका देता है बेंगलुरु में वन्यजीवों को करीब से देखने का। बैनर्घट बायोलॉजिकल पार्क हाथी भालू सांभर तेंदुए जैसे कई जानवरों का घर है। यह ज़ू शहर से थोड़ा हटकर बना है जिस वजह से शूटिंग की गई एक awesome  जगह है। 

नंबर -1 लालबाग बोटैनिकल गार्डन 

लालबाग बोटैनिकल गार्डन बेंगलुरू में 40 एकड़ में फैला एक उत्कृष्ट उद्यान है। यह उद्यान सदियों पहले महसूस के शासक हैदर अली द्वारा पारिवारिक शाही बगीचे के तौर पर बनाया गया था। इस जगह आप कई दुर्लभ प्रजाति के पेड़ पौधे भी देख पाएंगे। 

इस वीडियो का प्रश्न यह है, कि बेंगलुरु के पास कौन सी पहाड़ी सनराइज देखने के लिए मशहूर है कमेंट से जवाब देने के बाद अगला आर्टिकल भी जरूर देखिएगा धन्यवाद !

>> 10 Best Places to Visit in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश के सबसे अच्छे शहर

>> 10 RICHEST STATES IN INDIA | भारत के 10 सबसे अमीर राज्य

Leave a Comment