10 Best Places to Visit in Uttar Pradesh |
नंबर-10 श्रावस्ती
नंबर-09 प्रयागराज
नंबर-08 नोएडा
नोएडा जो एक साफ सुथरा प्रगतिशील शहर है। और इसे सैटेलाइट सिटी ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। अगर आपको शहर में घूमना अच्छा लगता है तो यहां का डीएलएफ मॉल, जीआईपी मॉल और वर्ल्ड्स ऑफ वंडर वाटर पार्क आपको डिसपॉइन्ट नहीं करेंगे और अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यहां की ओखला बर्ड सेंचुरी घूम सकते हैं। वैसे तो नोएडा की कोई स्पेशल खरीदने लायक आइकोनिक चीज नहीं है लेकिन, अगर आप किसी छोटे शहर से यहां घूमने आ रहे हैं, तो यहां से ब्रांडेड आइटम खरीद सकते हैं।
नंबर-7 मथुरा – वृंदावन
कृष्ण नगरी मथुरा वृंदावन है सातवें नंबर पर, जिसको ब्रजभूमि और श्री कृष्ण जन्मभूमि भी कहा जाता है। मथुरा वृंदावन में अनेको पावन मंदिर बने हुए हैं, जिनमें से कुछ उल्लेखनीय नाम है बांके बिहारी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर और प्रेम मंदिर। पर्यटक यहां का गोवेर्मेंट म्यूजियम भी देख सकते हैं। मथुरा वृंदावन से धार्मिक चीजें खास तौर पर खरीदी जा सकती है जैसे कि मन को की माला, श्रृंगार का सामान, पूजा का सामान आदि।
नंबर-6 कानपुर
औद्योगिक शहर कानपुर है छठे नंबर पर, जिसको यहां पर बने बड़े बड़े कारखानों की वजह से उत्तर प्रदेश का इकोनामिक कैपिटल और भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। कानपुर में घूमने के जो स्थान सबसे अच्छे हैं, वह है कानपुर का मोती झील, जेके मंदिर और इस्कॉन मंदिर। कानपूर से जो चीजें खरीदी जा सकती हैं, वह है जैकेट, ज्वेलरी, परफ्यूम और इंपोर्टेड समान।
नंबर 5 झांसी
बुंदेलखंड का द्वार झांसी आता है पांचवें नंबर पर, झांसी को बलवंत नगर भी कहा जाता है। और यह शहर रानी लक्ष्मीबाई और मेजर ध्यानचंद जैसी मशहूर हस्तियों का शहर है। झांसी एक ऐतिहासिक शहर है, और यहां कई अच्छे स्मारक मौजूद हैं। जैसे कि झांसी का किला और रानी महल। साथ ही झांसी का गवर्नमेंट म्यूज़ियम और वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई पार्क भी काफी पॉपुलर है। झांसी से जो सामान अच्छा मिलता है वह पीतल का सामान, चूड़ियां, कंगन और कपड़े।
नंबर 4 अयोध्या
चौथी पोजीशन पर आयोध्या है, जो मंदिरों का शहर है, और इसको पूर्व में कई और नाम से जाना जाता था। जैसे कि साकेत और अवधपुरी। अयोध्या आकर अगर आप यहां की राम जन्म भूमि, श्री राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर नहीं देखेंगे तो आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी। इस शहर में शाम को तुलसी उद्यान और सरयू घाट घूमने का भी अपना मजा है। अयोध्या से पर्यटक सबसे ज्यादा भगवान राम, सीता जी और लक्ष्मण जी की मूर्तियां अपने साथ ले जाते हैं। चंदन से बनी वस्तुएं भी यहां से सुसनेर के तौर पर खरीदी जा सकती हैं।
नंबर 3 लखनऊ
तीसरे पायदान पर आती है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ। इस अवधि नगरी को नवाबों का शहर और बागों का शहर भी बोला जाता है। और यहां कई जगहों के नाम में भी बाग़ है जैसे कि चारबाग, आलमबाग, केसरबाग आदि। लखनऊ के नग के बड़े इमाम बाड़े के बारे में तो आप शायद सुन चुके होंगे लेकिन लखनऊ में इसके अलावा जनेश्वर मिश्रा पार्क, रेसीडेन्सी, नवाब वाजिद अली, ज़ू जैसी अनेको घुमदार जगह है। लखनऊ अगर आप आये तो यहाँ के चिकन कारी वाले कपडे, इत्र और ज़रदोसी के सामान आप एक्स्प्लोर कर सकते हैं।
नंबर 2 वाराणसी
यूपी के वाराणसी शहर की पहचान काशी, बनारस, प्रकाश और मोक्ष का शहर जैसे कई नामों से की जाती है, और तो और वाराणसी को साहित्य का गढ भी माना जाता है। वाराणसी के जो स्थान सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, वह काशी विश्वनाथ मंदिर और रामनगर किला है। बनारस घाटों का शहर भी है, और यहां के कुछ मशहूर घाट हैं दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट। इस शहर की गंगा आरती देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। वाराणसी की बनारसी साड़ियां, गुलाबी मीनाकारी, पत्थर और लकड़ी का सामान पर्यटकों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।
नंबर 1 आगरा
आगरा आता है पहले नंबर पर और यह भारत की सबसे पॉपुलर इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। आगरा को प्रेम का शहर कहा जाता है, और इसके कुछ अन्य नाम है ताज नगरी और महलों का शहर। आगरा में घूमने के सबसे अच्छे स्थान हैं ताजमहल, आगरा का किला, श्री मनकामेश्वर मंदिर और गुरुद्वारा गुरु का ताल। आगरा से खरीदारी करने के सबसे बेस्ट आइटम है पेठा, नमकीन और मार्बल का सामान।
इस आर्टिकल का प्रश्न यह है कि किस शहर को नवाबों का शहर भी बोला जाता है? कमेंट से जवाब देने के बाद स्क्रीन पर आ रहा हमारा अगला आर्टिकल भी जरुर पढ़ें।
धन्यवाद !