10 GREAT PLACES TO VISIT IN DELHI NCR | दिल्ली के सबसे अच्छे स्थान

दिल्ली में घूमने के 10 प्रमुख स्थान

दिल्ली के 10 सबसे अच्छे स्थान जहां आप घूम सकते हैं। हेलो नमस्कार मैं सतीश और आप हैं माहि क्लासेज के ऑफिसियल साइट पर। आज हम दिल्ली जो भारत देश का एक महत्वपूर्ण और घूमने लायक राजधानी है। इस आर्टिकल  में हम जानेंगे कि दिल्ली के 10 सबसे अच्छे स्थान कौन सी है और अगर आप इस पेज पर पहली बार आए हैं तो इस पेज को सब्सक्राइब करके घंटी के चिन्ह पर क्लिक जरूर कर लीजिए।
10 GREAT PLACES TO VISIT IN DELHI NCR | दिल्ली के 10 सबसे अच्छे स्थान
दिल्ली के 10 सबसे अच्छे स्थान

नंबर 10 लोधी गार्डन 

सफदरजंग के पास स्थित लोधी गार्डन 90 एकड़ में फैला एक विशाल पार्क है। यहां लोदी वंश के कई स्मारक हैं, लोधी गार्डन में सुबह शाम की सैर का आनंद बहुत ही सुकून भरा एहसास देता है यह जगह प्रकृति प्रेमियों को अत्यंत पसंद आएगी। 

नंबर 9 नेहरू प्लेस 

दिल्ली के दक्षिणी भाग में मौजूद नेहरू प्लेस इंडिया की सबसे बड़ी आईटी मार्केट है। यहां पर मोबाइल और कंप्यूटर की हजारों दुकानें हैं। यहां पर हर तरह की डिजिटल कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम होता है। अगर आप एक नवयुवक है तो आपके लिए काफी मायने रखती है की आप यहां एक बार जरूर आये। 

 नंबर 8 हुमायूं का मकबरा 

हुमायूं का मकबरा मुग़ल शासक हुमायूं के साथ-साथ अन्य शासकों की समाधि है। यह स्मारक फ़ारसी वास्तुकला का एक उत्तम नमूना है। यह मकबरा पहला ऐसा स्मारक है जहां लाल पत्थर को इतने विशाल पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है। हुमायूं के मकबरे को यूनेस्को द्वारा एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया है। 

नंबर 7 लाल किला 

शाहजहां द्वारा बनाया गया लाल किला शहर के मध्य में स्थित है। यह वह जगह है जहां से भारत के प्रधानमंत्री हर 15 अगस्त को भारत वासियों को संबोधित करते हैं। लाल किले में कई कुमद इमारते हैं, जिन्हें महल कहा जाता है। इनमें से कई महलों की दीवारों पर हीरे जड़े थे जिसे अंग्रेजों ने लूट लिया।

नंबर 6 कुतुब मीनार 

दिल्ली के महरौली इलाके में मौजूद कुतुब मीनार एक 73 मीटर ऊंची लाल पत्थर और संगमरमर से बनी 5 मंजिला एक मीनार है। कुतुब मीनार परिसर में एक लोहे का खम्बा है जिसके लिए कहते हैं कि इसके चारों ओर हाथ से पकड़ ले तो उसके जीवन में कुछ अच्छा होता है। इस जगह को अमिताभ बच्चन की फिल्म चीनी कम में दिखाएं गया था।

नंबर 5 चांदनी चौक 

चांदनी चौक भारत की सबसे पुरानी और व्यस्त बाजारों में से एक है। यह बाजार लाल किले की इर्द गिर्द फैली हुई है। लड़कियों में चांदनी चौक एक बहुत ही लोकप्रिय जगह है क्योंकि यहां सजने सवरने की सैंकड़ो दुकानें मौजूद है। यहां धूप व्यापार होने की वजह से देश के कोने-कोने से कारोबारी यहां आते हैं। यहां की परांठे वाली गली खानपान के शौकीनों के लिए काफी मायने रखती है। चांदनी चौक की परिकलना शाहजहां की बेटी जाहनारा ने की थी।

नंबर 4  इंडिया गेट 

इंडिया गेट पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए 82000 भारतीय जवानों की याद में समर्पित एक शहीद स्मारक है। इन जवानों के नाम स्मारक के पत्थरों में अंकित हैं। इस इमारत के मध्य में अमर जवान ज्योति नमक चबूतरा है जहां पर चार  दीये सदैव जलते रहते हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर हर साल यहां से परेड गुजरती है। इंडिया गेट के आसपास कई पार्क मौजूद हैं जहां पर शाम को काफी लोग आते हैं। 

नंबर 3 बांग्ला साहिब गुरुद्वारा 

बंगला साहिब सिखों के आठवें गुरु – गुरु हरकृष्ण जी से संबंधित एक काफी बड़ा गुरुद्वारा है। बंगला साहिब में वास्तविक में 17वी  सदी के शासक राजा जय सिंह का बंगला था, जिसे बाद में यहां ठहरे गुरु हरकृष्ण जी के इलाज की चमत्कारी शक्तियों की वजह से एक गुरुद्वारे में बदल दिया गया। इस गुरुद्वारे में पानी का एक सरोवर मौजूद है, जिसमें अनेक मछलियां पलती है और जिसका पानी बहुत ही पवित्र माना जाता है।

नंबर 2 अक्षरधाम 

अक्षरधाम का अर्थ है भगवान का घर और यह एक मंत्र मुक्त कर देने वाला अति विशाल मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण वास्तु शास्त्र और पंचरत्न शास्त्र के अनुकूल किया गया है। इस मंदिर का मुख्य भवन 43 मीटर ऊंचा 96 मीटर चौड़ा और 109 मीटर लंबा है। अक्षरधाम में शाम को एक आश्चर्यचकित कर देने वाला शो होता है जिसमें एक इंसान के पैदा होने से मृत्यु तक के जीवन काल को पानी और रोशनी के अद्भुत मिलाप से दर्शाया जाता है, कहा जाता है दिल्ली में आने वाले 70% पर्यटक अक्षरधाम जरूर जाते हैं।

नंबर 1 कनॉट प्लेस मार्केट 

कनॉट प्लेस या फिर यहां की भाषा में कहा जाने वाला सीपी दिल्ली का एक चहल कदमी से भरपूर इलाका है। यह जगह दिल्ली में दोस्तों के मिलने एक डिफॉल्ट जगह होती है। यहां पर जहां एक तरफ महंगे महंगे शोरूम है, वहीं दूसरी ओर पालिका बाजार है। जहां पर भारी मोलतोल करके आप साजो सामान खरीद सकते हैं। कनॉट प्लेस के मध्य में सेंट्रल पार्क है, जहां पर 207 फीट ऊंचा भारत का ध्वज लहराता है। सेंट्रल पार्क के नीचे भारत का सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन राजीव चौक मौजूद है। 

>> 10 Best places to visit in Bangalore | बैंगलोर में घूमने के प्रमुख स्थान  

>> 10 Best Places to Visit in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश के सबसे अच्छे शहर

>> 10 RICHEST STATES IN INDIA | भारत के 10 सबसे अमीर राज्य

Leave a Comment