10 RICHEST STATES IN INDIA | भारत के 10 सबसे अमीर राज्य

 भारत के 10 सबसे अमीर राज्य

 हेलो दोस्तों भारत एक सवा 200 लाख करोड रुपए की जीडीपी वाला देश है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि भारत के सबसे धनी राज्य कौन से हैं अनेकों मजेदार जानकारियों के साथ,
तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर आखिर तक पूरा जरुर पढ़े और अगर आप इस पेज पर नये  है तो सब्सक्राइब घंटी पर क्लिक करना मत भूलिएगा।
10 RICHEST STATES IN INDIA | भारत के 10 सबसे अमीर राज्य
10 RICHEST STATES IN INDIA

नंबर 10 – तेलंगाना

दसवें नंबर पर है तेलंगाना जिसे बिरयानी की भूमि कहा जाता है। तेलंगाना राज्य की तिजोरी में सबसे ज्यादा पैसा आता है – मोटर गाड़ी, मसाले, खनन, कपड़े, फार्मास्यूटिकल और हॉर्टिकल्चर के व्यवसाय से। तेलंगाना में काम कर रही कुछ सबसे बड़ी कंपनियां है औरोबिन्दो फार्मा, दुकेस  इंडिया, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, आंध्र बैंक और गति तेलंगाना की जीडीपी 130 अरब डॉलर यानी करीब पौने दस लाख करोड रुपए की है। जो भारत की कुल जीडीपी का 4.4% है तेलंगाना का एक सामान्य नागरिक लगभग ढाई लाख रुपए सालाना कमाता है। 

नंबर 09 – केरला

केरला आता है नौवें नंबर पर और इसे कई अन्य नामों से जाना जाता है जैसे कि भगवान का अपना देश, नारियल की भूमि, स्पाइस गार्डन ऑफ इंडिया, पेड़ों का राज्य और दक्षिण भारत का लाल किला केरला के व्यवसाय में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी एग्रीकल्चर, टूरिज्म, ऑयल रिफायनिंग, शिवबिल्डिंग और एनर्जी इंडस्ट्री की है। केरला की कुछ सबसे नामी गिरामी कंपनियां है मुथूट ग्रुप, मालाबार गोल्ड, एंड डायमंड्स कोचीन शिपयार्ड, कार्निवल सिनेमास और v-गार्ड  इंडस्ट्रीज। अगर बात करें जीडीपी की तो इस राज्य की जीडीपी $132 बिलियन डॉलर  या 10 लाख करोड़ की है, और यह भारत की जीडीपी का 4% है। केरला में प्रति व्यक्ति औसत आय 254000 की है।
 

नंबर 08 – आंध्र प्रदेश

नंबर 8 आंध्र प्रदेश आठवा नंबर हासिल किया है आंध्र प्रदेश ने जो भारत का राइस बाउल और भारत का कोहिनूर माना जाता है। एग्रीकल्चर, आईटी, मिनिरल्स, एनर्जी एंड स्टील इंडस्ट्री आंध्र प्रदेश की अहम् इंडस्ट्रीज है। जिससे इस प्रदेश को धन मिलता है। आंध्र प्रदेश की सबसे बड़ी कंपनियों में राष्ट्रीय इस्पात निगम,  विशाखापट्टनम रिफाइनरी, विशाखापट्टनम स्टील प्लांट, हिंदुस्तान शिपयार्ड  और HPCL जैसे नाम शुमार हैं। आंध्र प्रदेश की जीडीपी 136 बिलियन डॉलर यानी की ₹10 लाख 19 हजार करोड़ रूपये है। भारत की जीडीपी में आंध्र प्रदेश की 4.6% हिस्सेदारी है। आंध्र प्रदेश में प्रति व्यक्ति एवरेज इनकम ₹196000 है।

नंबर 07 – राजस्थान

सातवें स्थान पर कब्ज़ा है रंगीले राज्य राजस्थान का जिसको पक्षी प्रेमियों का स्वर्ग और राजाओं और महाराजाओं का राज्य कहा जाता है। राजस्थान के प्रमुख उद्योग है टेक्सटाइल, रुग्स, वूलेन गुड्स, वेजिटेबल ऑइल्स और डाइज के। एनबीसी बेयरिंग्स, वंडर सीमेंट, बैंक ऑफ़ राजस्थान और चंबल फर्टिलाइजर्स राजस्थान में काम करने वाली उन सबसे बड़ी कंपनियां है। राजस्थान की जीडीपी $136.1 बिलियन डॉलर की है जो  सवा दस लाख करोड़ रुपए के बराबर है। इंडिया की जीडीपी में राजस्थान का कंट्रीब्यूशन 4.6% है और यहां की प्रति व्यक्ति सालाना आय ₹121000 है। 

नंबर 06 – पश्चिम बंगाल

नंबर 6 पर विराजमान है पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल को रोसोगोल्ला की और मिठाई की भूमि और मिनी इंडिया कहा जाता है। वेस्ट बंगाल की सबसे ज्यादा कमाई आयरन एंड स्टील, जूट, कॉटन, टी, टूरिज्म एंड फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से होती है, और वेस्ट बंगाल की सबसे बड़ी कंपनियों में दुर्गापुर स्टील प्लांट, हल्दिया फार्मास्यूटिकल, इमामी,  EverReady इंडस्ट्री, कोल् इंडिया जैसी कंपनियों के नाम शामिल है। वेस्ट बंगाल की जीडीपी 181 बिलियन डॉलर या 13.54 लाख करोड़ रूपये की है, जो भारत की जीडीपी का 6.1% है। पश्चिम बंगाल का इंसान हर साल ₹129463 कमाता है।

नंबर 05 – कर्नाटका 

कर्नाटका है पांचवें नंबर पर। जिसको सन्दलवुड स्टेट ऑफ इंडिया, स्टेट ऑफ मैसूर, लैंड ऑफ गोल्ड और करुणादू बोला जाता है। कर्नाटका की मेन इंडस्ट्रीज है आईटी, टेक्सटाइल, एग्रो, एयरोस्पेस और हैवी इंजीनियरिंग की। कर्नाटका टेक्नोलॉजी में अव्वल प्रदेश है, और यह विप्रो, रेड बस, इंफोसिस, ओला कैब और फ्लिपकार्ड जैसी बड़ी कंपनियों का गढ़ है। कर्नाटका की जीडीपी $217 बिलियन डॉलर है, जो लगभग सवा सोलह लाख करोड़ रूपये है, और भारत की जीडीपी का 7.4% है। कर्नाटक में आम नागरिक की एवरेज इनकम ढाई लाख रुपए है।

नंबर 04 – गुजरात

 गुजरात चौथे नंबर पर है जिसको ग्रोथ इंजन ऑफ इंडिया, लैंड ऑफ़ द लेजेंड्स,गुर्जरात्रा, लैंड ऑफ पश्चिम भारत और महान हस्तियों की भूमि नाम से जाना जाता है। गुजरात की आय सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, वेजिटेबल आयल, केमिकल और सीमेंट इंडस्ट्री से होती है। अमूल जामनगर रिफाइनरी, सिंटेक्स, अडानी ग्रुप और कैडिला फार्मास्यूटिकल्स जैसी बड़ी कंपनियों का बेस गुजरात है। गुजरात की जीडीपी $220 बिलियन डॉलर या करीब 16.48 लाख करोड़ रूपये है। भारत की जीडीपी में इस राज्य का योगदान 7.5 % है। गुजरात में प्रति व्यक्ति औसत आय ₹252000 है

नंबर 03 – उत्तर प्रदेश

तीसरे नंबर पर आया है उत्तर प्रदेश जिसको शुगर बाउल ऑफ इंडिया, हिंदी हार्ट लैंड, हार्ट लैंड ऑफ इंडिया, प्रधानमंत्रियों की भूमि और भारत का किला कहा जाता है यूपी में जिन चीजों से कमाई सबसे ज्यादा होती है वह इंडस्ट्रीज है एग्रीकल्चर हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स, मिनिरल्स और टैक्सटाइल। यूपी में कार्य करने वाली कुछ नामी कम्पनियाँ है डाबर, रेडिको खलतान, एचसीएल टेक्नोलॉजी, मोहन मीकिन और सहारा इंडिया परिवार। यूपी की जीडीपी $227 बिलियन डॉलर यानी 17 लाख करोड़ रूपये की है। जिसका भारत की इकोनॉमी में 7.7% का योगदान है। यूपी में प्रति व्यक्ति औसत आय ₹74000 है।

नंबर 02 – तमिलनाडु

नंबर दो पर है तमिलनाडु जो मंदिरों का राज्य है। तमिलनाडु की इकोनॉमी में जान डाल दी है शुगर, फर्टिलाइजर, सीमेंट, पेपर और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री। तमिलनाडु में मौजूद कुछ बड़ी कम्पनियाँ है TVS, मुरुगप्पा ग्रुप, करूर वयस्य बैंक, नल्ली, और चेट्टिनाड ग्रुप।  तमिलनाडु की जीडीपी $300 अरब डॉलर यानि की 22.44 लाख करोड़ रुपए की है। जो भारत की कुल जीडीपी का 10% से ज्यादा है। तमिलनाडु का एक आम नागरिक साल में ₹254000 कमाता है। 

नंबर 01 – महाराष्ट्र

पहले नंबर पर है महाराष्ट्र जो भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का गढ़ और भारत का सबसे धनी राज्य है। महाराष्ट्र की मुख्य इंडस्ट्रीज हैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, फार्मास्यूटिकल्स, पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल्स और साथ ही महाराष्ट्र में मौजूद कुछ बड़ी कम्पनियाँ है जेएसडब्ल्यू इस्पात, रत्नागिरी गैस एंड पावर, एलएंडटी, रिलायंस ग्रुप और गोदरेज ग्रुप महाराष्ट्र की जीडीपी $430 बिलियन डॉलर या ₹32.24 लाख करोड़ रूपये की है, जो भारत की जीडीपी का 14.6% है। महाराष्ट्र की प्रति व्यक्ति एवरेज इनकम ₹238000 है।आप किस राज्य से हैं यह कमेंट करके जरूर बताइएगा। 

Leave a Comment